FeaturedJamshedpurJharkhand

भरंडिया एवं नकटी डैम में इको टूरिज्म का भव्य शुभारंभ

भरंडिया/जमशेदपुर: पोड़ाहाट वन प्रमंडल के सौजन्य से तथा सामाजिक संस्था उर्विता के सहयोग से चक्रधरपुर रांची मार्ग पर अवस्थित भरंडिया एवं नकटी डैम में 73वें वन महोत्सव के अवसर पर इको टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन झारखंड सरकार की महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी एवं चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव के कर कमलों से हुआ।
इस अवसर पर भरंडिया में जलपान गृह और ट्रैकिंग की शुरुआत हुई,वहीं नकटी डैम में जलपान गृह के साथ-साथ पर्यटक वाहन ठहराव एवं बोटिंग की सुविधा की शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की भरपूर संभावना है। इको टूरिज्म के माध्यम से बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए झारखंड के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन किया जा सकता है। विधायक सुखराम उरांव ने मिलजुल कर झारखंड में इको टूरिज्म के सभी छोटी-बड़ी बाधाओं को दूर करते हुए आगे बढ़ने का हौसला दिया। कार्यक्रम का संचालन चक्रधरपुर के शिक्षक सुभाष तिवारी ने किया। भरंडिया और नकटी डैम में इको टूरिज्म प्रोजेक्ट का संचालन पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है तथा उर्विता संस्था द्वारा इस प्रोजेक्ट के सफल संचालन हेतु ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने बताया कि ‘इको टूरिज्म’ प्राकृतिक क्षेत्रों में उस पर्यटन को कहते हैं, जो प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना, स्थानीय लोगों को आजीविका का साधन एवं पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करता है। भरंडिया एवं नकटी डैम में यही प्रयास किया जा रहा है। आगे यहां बच्चों के लिए बहुत ही सुंदर पार्क एवं कई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा जिससे स्थानीय लोग भी अपनी आजीविका पा सकेंगे। अतः यह परियोजना पर्यावरण की रक्षा एवं आजीविका दोनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कार्यक्रम में चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा, प्रशिक्षु आई. एफ. एस. प्रजेश जेना, जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, होरंगदा गांव की मुखिया लक्ष्मी गागराई और नकटी गांव के मुखिया मिथुन गागराई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नकटी गांव के बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय वन रक्षी राजकिशोर मुखी, उर्विता संस्था की सचिव नीना शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर उर्विता संस्था के प्रतिनिधि के रूप में उमापति लाल दास, नरेंद्र कुमार, विशालाक्षी शेषाद्री, असीमा त्रिपाठी, आकाश कुमार एवं प्रतीक कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button