FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने की मुलाकात, मजदूर वर्ग को एकजुट कर कांग्रेस के पक्ष में करने की हुई चर्चा

रांची । मोरहाबादी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आवासीय कार्यालय में केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मुलाकात की एवं इस दौरान संगठनात्मक, झारखंड के मजदूरों की समस्याओं सहित हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राजेश ठाकुर ने शैलेश पांडेय को कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कार्य को लेकर भी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि आज से अपने केकेसी के प्रत्येक पदाधिकारी को रोजाना 10 अलग अलग कामगार से 5 मिनट बैठक कर उनकी समस्याओं को जानने एवं निराकरण हेतु प्रयास करने को कहें, गाँव में किसानों एवं मनरेगा कामगारों पर फोकस करें एवं सभी क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट करने एवं कांग्रेस के पक्ष में करने का काम केकेसी करेगी।

शैलेश पांडेय ने राजेश ठाकुर को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों एवं मनरेगा कामगारों की नयूनतम मजदूरी को झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर इस सत्र में बढाने की बात करने का आग्रह किया साथ ही मजदूर प्रतिनिधियों एवं केकेसी से जुड़े लोगों को पार्टी में एवं सरकार में उचित सम्मान व अधिकार देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button