
रांची । बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय रांची द्वारा दिनांक 13 मार्च 2023 को बैंक की महत्वकांक्षी योजना बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत रांची विश्वविद्यालय, रांची के शैक्षणिक सत्र 2020-22 के एम.ए (हिंदी) (अंतिम वर्ष) *प्रथम* कुमारी राजतान्या एवं *द्वितीय* सुश्री सीमा कुमारी को क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार द्वारा रू. 11000/- एवं रू. 7500/- का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में रांची क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री गौतम पॉल, अन्य कार्यपालकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।