ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है : महाबीर मुर्मू

महावीर मुर्मू द्वारा फुटबॉल किक मारकर शुरू किया गया खेल

जमशेदपुर। पटमदा महुलबाना पंचायत अंतर्गत धातकीडीह गांव में शिशिर जली क्लब के ओर आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवम फुटबॉल शॉट मार कर खेल का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा अच्छा और बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए टीम और खिलाड़ियों में अनुशासन बहुत जरूरी है कोई भी टीम और खिलाड़ी तभी महान बन सकता है जब वह खेल को खेल भावना से खेले और अपना कैरियर बनाने का उद्देश्य से खेले। और हमारे राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी का महत्वाकांक्षी सोच है खिलाड़ियों को उचित और अच्छा प्लेटफार्म मिले इसके लिए खेल पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप क्लब के संरक्षक ग्राम प्रधान सुधीर चंद्र टुडू विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू क्लब के अध्यक्ष पशुपति मुर्मू सचिव शिशु लाल बेसरा चंद्र शेखर महतो अटल बिहारी महतो भवतरण महतो नीतीश मुर्मू सीजन हेंब्रम सुधीर हांसदा मनिक महतो सूरज गौड़ मनोज तांती रॉकी सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button