FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बीर शहीद निर्मल महतो झारखंडी युवाओं के मार्गदर्शक है : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर। असम राज्य के गुवहाटी मे झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो का 36वॉ शहादत दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर झामूमो महावीर मुर्मू ने कहा वीर शहीद निर्मल महतो हम झारखंडी युवाओं के लिए उनका जीवनकाल आदर्श और प्रेरणादायक है।
वीर शहीद निर्मल महतो हमेशा झारखण्ड अलग राज्य बने कैसे झारखंड के लोगों मान सम्मान के साथ झारखंड में रहे। यही विचार के साथ उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड अलग राज्य लड़ाई के लिए नेतृत्व किया और अलग राज्य गठन करने के लिए जोरदार आंदोलन किया और अपने प्राणों की बलिदान तक दे दिया झारखंड राज्य के लिए।
इसलिए हम झारखंड के युवाओं को भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर झारखंड और झारखंड के लोगों के हित के लिए काम करने की आवश्यकता है ताकि झारखंडियों का भला हो सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो नेता राजू मुखी भोला पांडे मनोज तांती रॉकी सिंह प्रतिक सिंह दिनकर करन कालिंदी विक्की मार्डी अजय मुखी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button