बीएड फोर्थ सेमेस्टर के छात्राओं ने जगरनाथ मंदिर (पुरी) में किया पूजा

जमशेदपुर: द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल के आदेश से बीएड विभाग के फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए उड़ीसा राज्य गया और वहां के ऐतिहासिक, भौगोलिक, एवं कलाकृतियों का अध्ययन 3 नवंबर 2022 से अपने शिक्षक, शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में गहन अध्ययन किया। इसके अलावा उड़ीसा राज्य के प्रादेशिक लजीज खानों के साथ-साथ सामुद्रिक लहरों का भी आनंद लिया। बीएड के छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा जगरनाथ मंदिर में पूजा कर झारखंड राज्य के सभी जनता को सुखी रहने का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ-साथ वहां के ऐतिहासिक स्थल चंद्रभागा, कोणार्क, लिंगराज, भुवनेश्वर, उदयगिरि, खंडगिरि, नंदन -कानन स्थानों का भी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम बीएड के छात्राओं में अन्य राज्यों के संस्कृति और वहां के भौगोलिक अध्ययन का नजदीक से जानने का अवसर मिला। छात्राओं ने प्राचार्य को कोटि-कोटि आभार प्रकट किया है। यह सारा कार्यक्रम जया शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव एवं अन्य शिक्षिका प्रेमलता पुष्प, रानी सिंह, दीपिका कुजुर और माधवी झा भी शामिल थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निशा तिर्की, दुर्गावती कुमारी, सरस्वती बिरवा, सोनी कुमारी, लक्ष्मी पूर्ति, किरण बेसरा, कुंती बोयपाई , लक्ष्मी प्रिया हंसदा, ममता मंडल, मोहनी महतो, वर्षा खलखो, ममता टुडू नेहा, शमा, रुकैया, शिखा, सुरुचि के अलावा 50 छात्राओं का अहम योगदान रहा।