FeaturedJamshedpurJharkhand

माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटे लोगों ने सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

जमशेदपुर: माता वैष्णो देवी एवं श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन कर लौटे जमशेदपुर के लोगों द्वारा झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह को माता वैष्णो देवी का प्रसाद चांदी का सिक्का एवं श्री दरबार साहब से लाया गया प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही बुके देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस 20 सदस्य जत्थे के नेतृत्व करता सचिन सोनी शैलेंद्र प्रसाद ने कहा कि जम्मू तवी एक्सप्रेस एवं जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद होने के चलते वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने आने वाले लोगों को बहुत तकलीफ होती थी इन दोनों ट्रेनों को चालू करवाने में उल्लेखनीय भूमिका झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन के कारण यह दोनों ट्रेनें चली है जिससे माता वैष्णो देवी का दर्शन करने आने जाने वाले लोगों को बहुत ही राहत मिली है जिसका सारा श्रेय सरदार शैलेंद्र सिंह को जाता है इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने वैष्णो देवी का दर्शन करके लौटे सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन दोनों ट्रेनों को लेकर चलाए गए आंदोलन में जमशेदपुर के नागरिकों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसके कारण यह दोनों ट्रेनें चालू हो पाई है माता वैष्णो देवी एवं श्री दरबार साहिब अमृतसर का दर्शन करके लौटने वालों में स्वर्ण सिंह लाला अमरजीत कुमार भारती महेश साहू विनोद बरनवाल उमेश सोनकर देवेंद्र चौधरी अंकित अग्रवाल साहिब दास मानिकपुरी पंकज साहू विजय शर्मा आदि कई लोग थे।

Related Articles

Back to top button