FeaturedJamshedpurJharkhand

बिहारियों को अपमानित करना बंद करो क्योंकि एक बिहारी सौ पर भारी : लक्ष्मी सिन्हा

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि इतिहास गवाह है की बिहार_यूपी के लोगों ने मेहनत और श्रम साधना से देश_दुनिया मैं खुशहाली, समृद्धि और तरक्की लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।बिहारियों की बदौलत ही पंजाब के खेतों में हरियाली आती है श्रीमती सिन्हा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में यूपी, बिहार एवं दिल्ली में रहने वालों को अपमानजनक ढंग से भइये कहकर संदर्भित किया। उनको बाहर वाला बतलाया एवं पंजाबियों से उनको पंजाब में न घुसने देने का आग्रह किया। चन्नी के इस अनगल प्रलाप को प्रियंका गांधी न केवल सुन रही थी बल्कि ताली बजा कर प्रोत्साहित भी कर रही थी। या कांग्रेस का क्षेत्र एवं प्रदेश के आधार पर दुराग्रह है। यूपी वालों का अपमान पूर्व में राहुल गांधी भी कर चुके हैं। अमेठी से पिछले चुनावों में पराजित होने के पश्चात उन्होंने वहां के मतदाताओं के मानसिक स्तर को निम्न श्रेणी का बतलाया था। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि आज कुछ उसी तरह का व्यवहार उनकी बहन प्रियंका गांधी का था। दरअसल, पराजित होने पर यह लोग मानसिक संतुलन खो देते हैं। प्रियंका गांधी को स्पष्ट रूप से पता है कि यूपी में उनकी पार्टी शून्य पर सिमट रही है, इसलिए वह बौखलाई हुई है एवं अपने ही अपमान पर ताली बजा कर खुश हो रही हैं। या यह भी हो सकता है कि वह चन्नी की बातों का मतलब समझ ही न सकी हो नासमझी में ताली बजा दी हो। यूपी व बिहार के विषय में हल्के शब्द बोलने वाले चन्नी को शायद यह पता नहीं है की भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण बिहार के ही थे। उनको यह भी नहीं पता है कि यूपी ने ही आठ प्रधानमंत्री दिए हैं। मोदी जी भी यूपी से ही जीते हैं। उनके दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी भी यूपी से ही सांसद हैं। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन्हें बिहार एवं यूपी के जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button