FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अब मैदान में रह गए 14 उम्मीदवार

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद अब कुछ 14 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। -सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था और किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि अब जो उम्मीदवार मैदान में रह गए उनमें भारतीय जनता पार्टी की गीता कोड़ा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की जोबा मांझी, बहुजन समाज पार्टी के परदेशीलाल मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) के कृष्णा मार्डी, झारखंड पार्टी के चित्रसेन सिंकू, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) की पानमनि सिंह, राइट टू रिकॉल पार्टी के बीर सिंह देवगम, अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया के विश्व विजय मार्डी, पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की सुधा रानी बेसरा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी आशा कुमारी रूण्डा, दामोदर सिंह हांसदा, दुर्गा लाल मुर्मू, माधव चंद्र कुंकल और संग्राम मार्डी शामिल हैं।

कुलदीप चौधरी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम

Related Articles

Back to top button