FeaturedJamshedpurJharkhand

बिरसा नगर गुरुद्वारा के नए प्रधान परमजीत सिंह रोशन का जोरदार स्वागत


जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयर मैंन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह शेरगिल महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर परविंदर सिंह सोहल हरजिंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे जसपाल सिंह अर्जुन सिंह वालिया आदि के नेतृत्व में बिरसानगर गुरुद्वारा के नए प्रधान परमजीत सिंह रोशन का उनके आवास पर जाकर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें शॉल एवं सरोपा भेंट किया गया इस मौके पर परमजीत सिंह रोशन की माता एवं पत्नी एवं अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि परमजीत सिंह रोशन पहले महासचिव थे उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ही उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान बनाया गया चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा की बिरसानगर गुरुद्वारा की साथ संगत ने जिस तरह सर्वसम्मति से

नए प्रधान का चुनाव किया है उससे अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सीख लेनी चाहिए

नए प्रधान परमजीत सिंह रोशन ने कहा की जो सोचकर संगत द्वारा मुझे प्रधान बनाया गया है उसे मैं मरते दम तक निभाऊंगा कार्यक्रम का संचालन का कार्य महासचिव अमरजीत सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर नई कमेटी के सीनियर चेयरपर्सन बलदेव सिंह काले सीनियर मीत प्रधान प्रीतम सिंह महासचिव सुखदेव सिंह कोषाध्यक्ष जोगिंदर सिंह मीडिया प्रभारी लड़ी सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान गीता कौर एवं अन्य पदाधिकारी को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर दर्शन सिंह काले बिरसानगर स्त्री सभा की प्रधान गीता कौर रणजीत सिंह काका अमरजीत सिंह राजू मानसिंह राजेंद्र सिंह रिंकू हीरा सिंह आकाश सिंह गोलू बॉबी सिंह राजवीर सिंह आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button