FeaturedJamshedpurJharkhand

बिरसानगर संडे मार्केट में नामदा बस्ती के दिव्यांग अभिषेक पर जानलेवा हमला हालत गंभीर

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट में मंगलवार रात गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी दिव्यांग 22 वर्षीय अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया, जिन्हें बिरसानगर पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया। अभिषेक सिंह के परिजन सतनाम सिंह ने बताया कि पूरा मामला लड़की से जुड़ा हुआ है। अभिषेक सिंह की श्रुति नामक महिला से दोस्ती है। श्रुति ने ही कॉल कर अभिषेक को बुलाया। अभिषेक के बिरसानगर पहुंचते ही उसके मोबाइल और बाइक को छीन लिया गया और उसपर चापड़ से जान लेवा हमला किया गया है। अभिषेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें एमजीएम अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button