FeaturedJamshedpurJharkhand

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन रहा ग्रेजुएट कॉलेज

जमशेदपुर: साकची स्थित जेआरडी कंपलेक्स में गुरुवार को इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर ने जेआरडी कंपलेक्स में किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ पीके पानी, वित्त पदाधिकारी, कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा के थे। विजेता टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ग्रैजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रियाज शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। 4 टीम लड़कियों का और 6 टीम लड़कों का था। लड़कियों की टीम में ग्रेजुएट कॉलेज विजेता रहा। लड़कों की टीम में करीम सिटी कॉलेज विजेता बना। ग्रेजुएट कॉलेज की खेल प्रभारी डॉ परिणीति प्रभा एका, दीपिका कुमारी, सरिता कुमारी और सुजीत महतो ने लड़कियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आस्था, नेहा कुमारी, कृति नाथ, निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, अन्नपूर्णा मिश्रा, तेजस कामती, अंजू कुमारी, सलोमी नाग, अर्चना सुंडि, रश्मि होंनेग, बुलबुल सिंह, सुनिधि कुमारी, श्वेता सिंह समेत अन्य छात्राएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button