FeaturedJamshedpurJharkhand

बालीगुमा गोडगोड़ा में 27 मार्च को बाहापर्व का आयोजन

जमशेदपुर। दिशोम जाहेर गाढ़ गोड़गोड़ा बालीगुमा में 27 मार्च 2022 को दिशोम बाहा का आयोजन किया गया है। पारंपरिक विधि विधान से जाहेर थान में पूजा पाठ की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंपई सोरेन अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर धाड़ दिशोम के देश परगना बैजू मुर्मू,कुमार चंद्र मार्डी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर खेरवाड़ लक्चार मार्शल माडेर बेनगाडिया गुड़ाबांधा के बाहा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। संथाली संगीतकार दुर्गा प्रसाद मुरमू दुशासन महतो नोगेन मार्डी शामिल होंगे।इस वर्ष आदिवासी समाज की उत्पत्ति एवं ऐतिहासिक मुख्य घटनाओं को मूर्ति के द्वारा चित्रण मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेंगे। इससे आदिवासी समाज को समझने में आसानी होगी।इस बात की जानकारी गोड़गोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी।प्रेस वार्ता में दिशोम जाहेर गाढ़ के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, सचिव मदन मोहन सोरेन, कोषाध्यक्ष कृष्णा हांसदा, सुखलाल टुडू, सनातन टुडू, राखल सोरेन, पप्पू सोरेन, बोसेन सोरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button