FeaturedJamshedpurJharkhand

बारीडीह में भाई कन्हैया जी यादगारी हाल संगत को होगा समर्पित सरयू को लोक सेवा सम्मान रत्न, प्रधानों को पंथ सेवा रत्न

जमशेदपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा बारीडीह का भाई कन्हैया जी यादगारी हॉल सिख संगत को गुरु पर्व के मौके पर समर्पित किया जाएगा।
यह जानकारी प्रधान कुलविंदर सिंह एवं महासचिव सुखविंदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय तथा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव गुरु घर में हाजिरी भरेंगे।
विधायक सरयू राय की पहल पर थड़ा साहिब, भूतल, बरामदा का सौंदर्यीकरण का काम पूरा हुआ है और प्रसाधन का काम भी चल रहा है।
इसके साथ ही पूर्व प्रधान जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह अमरजीत सिंह करतार सिंह जसपाल सिंह एवं बीबी मनजीत कौर तथा हजूरी ग्रंथी भाई निरंजन सिंह को पंथ सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विधायक श्री राय को लोक सेवक समाज रत्न एवं सुबोध श्रीवास्तव को जनसेवा समान रत्न से विभूषित किया जाएगा।
इसके साथी गुरु घर में गुरुवाणी कीर्तन गायन शब्द विचार इतिहास परंपरा को रखा जाएगा तथा गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जाएगा।
इसे सफल बनाने में कार्यकारी प्रधान संदीप सिंह, उप प्रधान कुलदीप सिंह खुशीपुर, बलदेव सिंह, अवतार सिंह सोखी, खुशविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखराज सिंह बलविंदर कौर मनजीत कौर निर्मल कौर मनदीप कौर आदि लगे हुए हैं

Related Articles

Back to top button