FeaturedJamshedpurJharkhandNational

बारीडीह पूर्वी विधानसभा कार्यालय परिसर में महिला दिवस का आयोजन

जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा स्वागत गान गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित जैप उपाधीक्षक श्रीमती अरुणा मिश्रा, वरिष्ठ कवियत्री सोनी सुगंधा, अंतरराष्ट्रीय अंकिता सिन्हा, श्रीमती लता मानकर, साधक लता जी को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय द्वारा शॉल एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात कवयित्री अंकिता सिंहा, सोनी सुगंधा एवम लता मानकर ने कविताओं की प्रस्तुति देकर उपस्थित महिला श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मविधायक श्री सरयू राय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिला दिवस मनाने एवम अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ भूमिका निभाने एवम पहचान बनाने के लिए मंचस्थ सभी श्रेष्ठ महिलाओं एवम सभागार में उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कैसे 8 मार्च को महिला दिवस स्थापित किया गया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1975 से मनाया जाने लगा। हालाकि राष्ट्रीय महिला दिवस स्वर कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर 13 फरवरी को मनाया जाता है। आज महिला घर से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही है। आज महिला लड़ाकू जहाज उड़ा रही है। आज धर्म के प्रति आगे बढ़ते सोच के साथ अपने अंदर रावण रूपी आचरण को कैसे समाप्त करें यही अपने धर्म के प्रति अपनी प्राथमिकता होगी। देश के कालखंड में कई वीरांगना हुई जिन्होंने समाज एवम धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महिलाओं का 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा एवम राज्यसभा से पारित हो चुका है। आप समाज और देश का नेतृत्व करें एवम पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चले और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

इस समारोह में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह,किरण सिंह,काकुली मुखर्जी,सिम्मी कच्छप,सीता देवी,रंजिता राय, मिष्टु सोना,सुनीता सिंह,पिंकी विश्वास,नंदिता गगराई,सुलोचना देवी,सरस्वती खमरी,ज्योति इत्यादि उपस्थित थे. किरण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button