FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया

जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम की ओर से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान टीएमसी के नेता अखिल गिरी के द्वारा देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अमर्यादित बयान दिया जिसे भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए इसकी तीव्र भर्त्सना की,राष्ट्रपति का अपमान यह पूरे भारत के आदिवासियों का अपमान है जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।वक्त आने पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगी ।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री संजय तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माला दे,प्रखंड उपाध्यक्ष सह प्रखंड उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह, संजीव सिंह, राजेश शर्मा,राजू शर्मा, मुनमुन पांडे,पोल्टु सरदार, काल्टू मन्ना, महादेव नामाता, राजकुमार सिन्हा, राजू सिंह, अनिल सिंह, आकाश दत्ता, मृणाल ओझा, शाम कालिंदी, मनोज सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button