FeaturedJamshedpurJharkhand

बंधगांव से लेकर चक्रधरपुर व चाईबासा तक नगर आगमन होने पर राज्य परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा का हुआ जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जनता के लिए जो करना चाहते हैं उन कार्यों को गति प्रदान करना मेरा प्राथमिकता होगा। जनजातीय कल्याण के लिए जो कार्य अधूरा रह गया उसे पूरा करेंगेः मंत्री दीपक बिरूवा

संतोष वर्मा
चाईबासा : झारखंड राज्य के चंपाई सोरेन सरकार में चाईबासा के मंत्री दीपक बिरूवा का रविवार को रांची से चाईबासा आगमन पर जगह-जगह में झामुमो कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों और आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्य के परिवहन और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री दीपक बिरूवा, मंत्री बनने के बाद आज पहली बार रांची से अपने गृह जिला पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे। रांची से चाईबासा आगमन के दौरान मंत्री दीपक बिरूवा ने बंदगांव स्थित नकटी में शहीद मछुआ गागराई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चक्रधरपुर में प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चाईबासा में सुफलसाई स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और गांधी मैदान स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री का सुफलसाई, बड़ी बाजार स्थित उर्दू लाइब्रेरी, झींकपानी और हाटगम्हरिया में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। चक्रधरपुर पहुंचने पर विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनकर स्वागत किया। चक्रधरपुर में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य के लिए आंदोलन के समय लोगों की जो भावना थी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता के लिए जो करना चाहते हैं उन कार्यों को गति प्रदान करना मेरा प्राथमिकता होगा। जनजातीय कल्याण के लिए जो कार्य अधूरा रह गया उसे पूरा करेंगे। चक्रधरपुर से चाईबासा आगमन पर हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, चाईबासा चेंबर के पदाधिकारी ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री के स्वागत में लोगों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। जमकर आतिशबाजी की गई। मंत्री के स्वागत में ढोल नगाड़े की ताप पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सुफलसाई में भगवान बिरसा मुंडा और शहीद पार्क चौक स्थित शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने गांधी मैदान में लगे खादी ग्रामोद्योग मेला का उद्घाटन किया। मंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार का कार्यकाल कम समय के लिए है। इस समय का इस्तेमाल सीमित ओवर के क्रिकेट मैच की तरह किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button