FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

गोलमुरी में नवयुवक चेतना मंच के काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, रामेश्वर कुमार बनें अध्यक्ष

जमशेदपुर। गोलमुरी अंतर्गत जॉगर्स पार्क में आयोजित होने वाली भव्य काली पूजा महोत्सव को लेकर आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया। सोमवार को जॉगर्स पार्क में आयोजित नवयुवक चेतना मंच की बैठक में सर्वसम्मति से वृहद पूजा आयोजन एवं इसके आयोजन निमित्त कमिटी का विस्तार हुआ। इस दौरान रामेश्वर कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पूर्व अध्यक्ष सतीश मुखी ने पुष्प माला पहनाकर रामेश्वर कुमार का अभिनंदन किया। कमिटी में उपाध्यक्ष के लिए विनोद सिंह, विधा मिश्रा, धीरज कुमार सिंह, राहुल कुमार को जिम्मेदारी दी गई। जय कुमार यादव और विशु सिंह को महासचिव के अलावे गौरव कुशवाहा, आशुतोष सिंह, अनोद कुमार, गौरव प्रमाणिक और राजीव प्रजापति को सचिव तथा ऋषभ सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावे कार्यसमिति सदस्य के लिए निरंजन तिवारी, प्रवीन सिंह, विक्रम पंडित, अनिल पलसानिया, राजेश कुमार कालू, भगवान सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनू यादव, दीपक सिंह, आशीष सिंह और छोटू श्रीवास्तव। मुख्य संयोजक में उमेश प्रसाद, बिरेंद्र चौधरी, जेपी सिंह तथा बतौर संयोजक अप्पू तिवारी, अंकित आनंद, सतीश मुखी, पप्पू उपाध्याय, बलबीर मंडल, नागेश राव, राजेश कुमार उर्फ टुन्नु, रत्नेश सिंह सक्रिय भूमिका में होंगे। पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक अंजनी पांडेय और मनीष मिश्रा होंगे तथा सरंक्षक मंडली में संदीप चौबे, मनीष कुमार, दिलीप केशरी, विनय साहू, मुरारी कुमार, अभिनव कुमार सिंह, उमा शंकर सिंह, सरोज कुमार, महाराणा प्रताप सिंह, अरुण शुक्ला को दायित्व दी गई है। विदित हो की उक्त पूजा के संस्थापक मंटू तिवारी द्वारा बीते कई वर्षों से लगातार भव्य पूजा आयोजित हो रही है।

Related Articles

Back to top button