FeaturedJamshedpurJharkhand

बागुरनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय से हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में न्याय यात्रा निकाली गई

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर नगर समिति के अध्यक्ष दाल गोविंद लोहार के नेतृत्व में बगुनहातु झारखंड मुक्ति कार्यालय से झारखंड न्याय यात्रा शुरुवात किया एवम बागुनहातु मैदान से A B C D ब्लॉक और नामता बस्ती कालिंदी बस्ती में न्याय यात्रा कर पदयात्रा किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महावीर मुर्मू, राज लकड़ा, कमलजीत कौर के उपस्थित थे।
इस अवसर पर नेताओं सम्बोधित करते हुए कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और नेताओं को परेशान किया जा रहा है। नियम कानून संविधान के विरुद्ध जाकर झारखंड के चुने हुए सरकार को अस्थिर करके राष्ट्रपति शासन लगाने का कोशिश किया गया
परंतु अब झारखंड के जनता जान चुकी है। भाजपा के षड्यंत्र को आगामी लोकसभा विधानसभा में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
मुख्य रुप से टिकेचांद दीप खुदू उरांव रमेश सिंह पप्पू उपाध्याय रंजीत सिंह मनोज तांती रायसेन सोरेन विष्णु प्रधान करन कालिंदी प्रह्लाद शेखर कालिंदी लोहार गोपाल महतो बबलू नाग श्रीहरीनाथ पंडित नीतू कुमारी रेणु सिंह पालावी कौर संध्या पुतूल अनिता नाग रानी सिंह सबिता महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button