FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर चक्रधरपुर नगर मोदी आहार कार्यालय में सुनी मोदी की मां की बात

चाईबासा । रविवार को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यकर्ताओं ने सुना एवं लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर चक्रधरपुर.नगर मोदी आहार कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पदाधिकारी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पुष्पअर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे ने प्रधानमंत्री के योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक-एक लाभार्थी के घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझाएंगे तभी हमारा लक्ष्य 400 के पार होगा और हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का सपना सच होगा।
जिला महामंत्री श्री प्रताप कटिहार द्वारा सरलएफ डाउनलोड की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शशि भूषण सामाड, प्रदेश महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती मालती गिलुवा, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश साव, जेपी शेखर, प्रमोद विश्वकर्मा, एन पांडे, सरवन मिश्रा, अशोक प्रधान, शिवपूजन सिंह, विकास मिश्रा, कविता राठोर, दयावती नाग, अरुण साव, कृष्ण देव शिंदे, दुर्गाराम, भाजपा कार्यकर्ता रीता सामाड, दीपक सिंह, मोहन यादव, विनोद शर्मा, राजेश पासवान, गौतम रवानी, सूरज साव, अभय साव, सुमित पासवान, सुशील कुमार श्याम वाली औरर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button