FeaturedJamshedpur

बागबेड़ा में 12 दिन बाद शुरू हुई जलापूर्ति : सुनील। गुप्ता

जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आज बारहवें दिन के बाद बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर, स्टार्टर, बिजली से संबंधित सारी खामियां को दुरुस्त कर चालू कर दिया गया है। इसके पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा एवं उप मुखिया सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, अगरबत्ती दिखाकर पूरे मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय लोगों के बीच मिठाईयां बांटकर मोटर को चालू किया गया। आज बुधवार को शाम को पूर्व की भांति बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होने लगेगी। इस तरह सुबह एवं शाम बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी वासियों को पानी मिलने लगेगी।
पिछले 12 दिन से जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा, उप मुखिया सुनील गुप्ता के अथक प्रयास के कारण पंप चालू करवा दिया गया है। बागबेड़ा मध्य पंचायत के ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष प्रतिमा मुंडा के द्वारा खर्च का वहन किया गया।
पिछले 12 दिनों से जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा अपने निजी टैंकरों से निःशुल्क पानी वितरण करवाने पर राजकुमार सिंह को भी बधाई दी गई है।

Related Articles

Back to top button