FeaturedJamshedpurJharkhand

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर कुणाल सारंगी राज्यपाल से समिति के सदस्यों के साथ मिलेंगे : सुबोध झा

जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति एवं संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष व संरक्षक सुबोध झा एवं छोटे राय मुर्मू के अगुवाई में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर जमशेदपुर से दिल्ली तक 21 मार्च से पदयात्रा में शामिल हो के समिति के सदस्यों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने समिति के सदस्यों के आंदोलन मैं आपके कंधे से कंधा मिलाकर पदयात्रा में चलूंगा। और महामहिम राज्यपाल जी से समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कराने का समय लेकर पहले मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री के नाम राजपाल के माध्यम से सौंपेंगे। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने 1 सप्ताह के अंदर राज्यपाल से चल कर मिलेंगे और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के गीद्दी झोपड़ी फिल्टर प्लांट चलकर निरीक्षण भी करेंगे। योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प लेकर इस आंदोलन में आगे बढ़ेंगे। इस आंदोलन में झारखंड के तमाम विधायक तमाम सांसद से मिलकर इस समस्या का समाधान कराएंगे। आज मिलने वाले में आंदोलनकारी सुबोध झा के छोटे राय मुर्मू महामंत्री कृष्णा पात्रो बाग बडा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह रुपेश शर्मा पंचायत समिति सदस्य प्रभा हांस्दा, महिला मोर्चा की सोनी देवी सपन दास रंजन श्रीवास्तव गोविंदा पति अमीना खातून वर्षा शर्मा श्वेता कुमारी एवं अन्य समिति के सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button