FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जमशेदपुर में रिलीज हुआ युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रगड़ रगड़’

जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री के सीएमडी बद्रीनाथ झा ने कहा – लोगों का दिल जितना है मकसद

जमशेदपुर। युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘रगड़ रगड़’ बुधवार को रिलीज हो गया है। इस धमाकेदार गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। जमशेदपुर के सोनारी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आज से 2 साल पहले जब हमने यहाँ शूट करना शुरू किया था, उसी समय लग गया था कि जमशेदपुर बेहद खूबसूरत जगह है। लेकिन तब ये नहीं सोचा था कि इस नाम से कोई चैनल बन जायेगा। बद्रीनाथ झा ने यह कर दिखाया। हम चाहेंगे कि यह खूब फले – फुले और उनसे आग्रह करेंगे कि इस चैनल के अलावा एक चैनल यहाँ के कलाकारों के लिए भी बनायें। कल्लू ने कहा कि जमशेदपुर, पटना और बनारस के लोग, कलाकार, तकनीशियन आदि मुम्बई जाकर फिल्म और गाने बनाते हैं। लेकिन कोविड ने सबों को अपने घरों की ओर ले आया। उन्होंने कहा कि यह चैनल देश दुनिया में नाम कमाए, हम ये कामना करते हैं।

लिंक : https://www।youtube।com/watch?v=vXYoiZcLxP4

गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना ‘रगड़ रगड़’ बेहद खूबसूरत है। गाने का ट्रीटमेंट इतना अच्छा है कि यह लोगों का दिल खुश कर देगा। घंटे भर में रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। गाने को यूट्यूब पर खूब व्यूज मिल रहे हैं और यह तेजी से वायरल होने लगा है। फैंस इस गाने को नोस्टाल्जिक बता रहे हैं।

वहीं, बद्रीनाथ झा ने कहा कि जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री चैनल को खोलने का मकसद यहाँ के लोगों का प्यार हासिल करना है। यह बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी के मामले में भी अच्छा है। यहाँ की लोकल प्रतिभा भी कमाल की है। इंडस्ट्री से जितने भी लोग यहाँ आए, सबको यह शहर अच्छा लगा। कल्लू ने तो जमशेदपुर को फिल्म सिटी का नाम दिया है। जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है, वो बहुत अच्छा लग रहा है। यह इस शहर के लिए बड़ा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ स्थानीय प्रतिभा को भी जगह मिलेगा। मैंने हमेशा क्वालिटी गानों को तरजीह दी है। आने वाले दिनों में एक से बढ़ कर एक गाना इस चैनल से रिलीज करेंगे। उसकी एक झलक कल्लू के इस गाने में देखिए। मैं भोजपुरी के दर्शकों को विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक गाने लेकर आऊंगा।

इस गाने को JMF Bhojpuri के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज किया गया, जिसके सीएमडी बद्रीनाथ झा हैं। बद्रीनाथ झा और कल्लू की जोड़ी ने इस गाने के जरिये धमाल मचा दिया है। गाना ‘रगड़ रगड़’ का म्यूजिक वीडियो भी लाजवाब है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ सपना चौहान खूबसूरत अंदाज में नज़र आ रही हैं। इस गाने के गीतकार यादव राज हैं और संगीतकार रौशन सिंह हैं। कोरियोग्राफर विकी फ्रांसिस हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Back to top button