FeaturedJamshedpurJharkhandNational

प्रभात खबर ने कोल्हान गौरव सम्मान से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पु को किया सम्मानित


जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता के तौर पर लोगों की सेवा करने के कारण जमशेदपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार प्रभात खबर की ओर से जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू को कोल्हान सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके लिए पप्पू ने प्रभात खबर परिवार के प्रति और जमशेदपुर की जनता के प्रति आभार किया। उन्होंने कहा कि प्रभात खबर 28 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर कोल्हान में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले लोगों को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया गया। हमें भी कोल्हान सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए प्रभात खबर परिवार का आभारी रहूंगा। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सम्मानित होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम समाज के लिए कुछ कर पा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर और एक अधिवक्ता के तौर पर जो भी लोग हमसे मदद की आशा करते हैं उन्हें हर संभव मदद देने के लिए मैं तत्पर रहता हूं। हम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो मुझे कोल्हान गौरव से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। जमशेदपुर प्रभात खबर के वरीय स्थानीय संपादक संजय मिश्रा अखबार के सभी साथी और शुभकामनाएं देने वाले का मैं आभारी रहूंगा।

Related Articles

Back to top button