ChaibasaFeaturedJharkhand

प्राणिक हीलिंग (प्राणशक्ति उपचार) का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चाईबासा। आज महिला कॉलेज चाईबासा, आई.क्यू. ए.सी. के तहत बी.एड. विभाग में प्राणिक हीलिंग (प्राणशक्ति उपचार) का कार्यक्रम किया गया जिसमें कॉलेज के प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिंहा , आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर, बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष सहित महिला कॉलेज चाईबासा के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे। बी.एड. विभाग के सेमेस्टर 1 एवं सेमेस्टर 2 की छात्राओं सहित अन्य छात्राएँ उपस्थित थी। प्राण शक्ति उपचार एक पूरक चिकित्सा

पद्धति है जो रोगों के उपचार के लिए प्राण शक्ति के उपयोग का दावा करती है। इस कार्यक्रम से। छात्राओं सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी इसका उपयोग कर प्रत्यक्ष लाभ उठाया। छात्राओं की भी कई समस्याओं को ठीक किया गया। इस कार्यक्रम में प्राणिक हीलिंग सेंटर के तरफ से सुलेखा साव, अपर्णा जायसवाल, रंजीता गुप्ता , रेखा कुमारी एवं रिया कुमारी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button