प्रयागराज में 02 किलो 700 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ दो गिरफ्तार

मांडा, प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध एवं अपराधियों व माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान, पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निकट निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण में व मुझ थानाध्यक्ष महेश मिश्र के सकुशल निर्देशन से उपनिरीक्षक प्रीत कुमार पाण्डेय मय टीम द्वारा सोमवार को समय सुबह 07.30 बजे मुखबीर के सूचना पर हाटा चौराहे से धनावल जाने वाले मार्ग पर थाना माण्डा जनपद प्रयागराज से अभियुक्तगण 1. दिलीप विश्वकर्मा पुत्र रामनारायण उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम हाटा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज 1 किलो 500 ग्राम गाँजा के साथ, 2. अजय प्रजापति पुत्र हिंछलाल प्रजापति उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम शुकुलपुर थाना माण्डा जनपद प्रयागराज 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तगण के विरूद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 383/2021 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम दिलीप विश्वकर्मा पुत्र रामनारायण उपरोक्त व मु0अ0सं0 384/21 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम अजय प्रजापति पुत्र हिंछलाल प्रजापति उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया।