FeaturedJamshedpurJharkhand

छठ महापर्व पर नन्हें कलाकार कर्तव्य पांडे का गीत “हे छठी मईया” तेजी से हो रहा वायरल,साकची शीतला मन्दिर में वीडियो हुआ लॉन्च

जमशेदपुर : शहर में लोक आस्था का महापर्व छठ महापर्व की तैयारी शुरु हो गई है। घाटों की साफ-सफाई भी तेज हो गई है। वहीं, शहर भी छठ गीतों से गूंजने लगा है। इस बार शहर में पहली बार एक नन्हें कलाकार का गाया छठ गीत “हे छठी मईया” सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। भूईयाँडीह के श्याम नगर का रहने वाला 10 वर्षीय गायक कलाकार कर्तव्य पांडे ( डूग्गू ) का एक छठ वीडियो सौंग वीडियो को लोग खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को साकची स्थित शीतला मन्दिर में मंगलवार को लौंच किया गया। वीडियो लौंच होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छठ गीत को मन्दिर के पुजारियों ने लौंच किया। इस अवसर शहर के कई जानेमाने कलाकार उपस्थित थे। जिसमें फिल्म अभिनेत्री लिसा वर्मा, रंजना मिश्रा उपस्थित थी। लौंच के मौके पर गायक कर्तव्य पांडे ने बताया कि उसे संगीत में रुचि बचपन से ही है। गीत संगीत में आगे बढ़ाने के लिए उनके माता पिता का बहुत बड़ा योगदान है। नन्हें कलाकार ने बताया कि वह भोजपुरी के सुपर स्टार गायक पवन सिंह और कल्लू को आदर्श मानते है। उनके गाये गीतों से काफी सिखता हूँ। गायक ने बताया वह विवेकानंद इंग्लिश स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने बताया कि इससे पहले अबतक वह 6 वीडियो एलबम में गाना गा चुका है। जिसमें बीते दुर्गा पूजा में सातों रे बहिनियां और माई महरनियां हिट हुई थी। गीत को काफी लोगों ने पसंद किया था। गायक ने बताया कि इस छठ वीडियो में लोगों को मार्मिकता देखने को मिलेगा। वीडियो एलबम के निर्माता विवेक पांडे और निर्देशन मनोज पांडे ने किया है।वहीं संगीत आर्या शर्मा और गीतकार धीरज है। वीडियो एडिटिंग में सूर्या सिँह हेम्ब्रम , थोर टुडू और तिरियो मीडिया प्रा. लिमिटेड ने किया है। वीडियो लौंच के मौके पर गायक कर्तव्य पांडे, अजीत सिन्हा, पप्पु पाठक, राजू चौबे, मनोज पांडे, राजेश तिवारी, लिसा वर्मा, उपस्थित थी।

– वीडियो में क्या है खास

छठ गीत लौंच पर गायक कर्तव्य पांडे ने बताया कि आस्था का महापर्व छठ महापर्व पर गीत गाकर काफी खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि छठ गीत ‘ हे छठी मईया’ को यू ट्यूब के
कर्तव्य पांडे ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। वीडियो के निर्माता विवेक पांडे ने बताया कि भक्तों को इस वीडियो में छठी मईया की महिमा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में एक माँ और बेटा की लाचारी दिखाया गया है। जिसमें एक बालक आस पास के घरों में हो रहे छठ पूजा को देखकर अपनी माँ के पास दौड़कर आता है और अपनी माँ से कहता है कि “हमलोग भी छठ पूजा करते है, इस पर माँ कहती है कि चढ पूजा के लिए घर में कुछ नहीं है। इस पर नन्हें बालक कहता है कि छठी मईया के कृपा से सब ठीक हो जायेगा। इस पर माँ छठ पूजा के लिए राजी हो जाती है। इसके बाद वीडियो में छठ गीत शुरू हो जाता है।
निर्देशक मनोज पांडे ने बताया कि वीडियो काफी अच्छा बना है। वीडियो में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।

Related Articles

Back to top button