FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से की मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों एवं केकेसी के संगठन विस्तार एवं कमेटी को अंतिम रूप देने पर हुई लंबी चर्चा

रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देर शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मुलाकात की एवं दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों सहित केकेसी झारखंड के संगठन विस्तार पर लंबी चर्चा हुई. राजेश ठाकुर ने कहा प्रदेश कांग्रेस ,केकेसी के हर कदम पर सहयोग करने एवं संगठन को सशक्त बनाने में मदद करेगी. 2024 आम चुनावों पर भी चर्चा हुई, राजेश ठाकुर ने कहा की केकेसी मजदूर एवं किसान वर्ग का विश्वास जितने, उन्हें संगठन से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर करे एवं मोदी सरकार के मजदूर – किसान विरोधी नितियों से उन्हें अवगत कराये. झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के कमेटी का विस्तार अगले महीने होने वाली, इस संदर्भ में भी कई जिलों के कई नामों पर दोनों नेताओं ने कमेटी को अंतिम रूप देने पर चर्चा की.

Related Articles

Back to top button