FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख भागे माओवादी

चाईबासा: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग निकले। भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना पर 14 जुलाई 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान बुधवार की सुबह करीब 6 बजे छोटानागरा थाना के दोलाईगढ़ा गांव के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है।
बरामद सामान

1.एसएलआर राइफल-01

2. एसएलआर मैगजीन-03

3. 303 राइफल-01

4. 9 एमएम पिस्तौल-01

5. 303 मैगजीन- 01

6. एसएलआर कारतूस-174 राउंड

7. डेटोनेटर-34

8. लैपटॉप चार्जर के साथ-01

9. नक्सल साहित्य

10. नक्सल लाल बैनर-01

11. बैटरी-17

12. ब्लैक कारतूस पाउच-01

13. ब्लैक पिट्टू बैग-07

14. नक्सल टोपी-01

15. नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म-02

16. काला पटका-01

17. पावर बैंक-01

18. मोबाइल चार्जर-03

19. चार्जिंग केबल-05

20. डिजिटल मीटर-01

21. पॉलिथीन शीट बड़ा साइज-03

22. टॉर्च-12

23. छाता-04

24. पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर-01

25. सरसों का तेल-07 पैकेट

26. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयां।

27. अन्य दैनिक उपयोग की सामान ।

Related Articles

Back to top button