FeaturedJamshedpurJharkhandNational

प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया गया


जमशेदपुर। गुरुवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जंयती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया गया। मेजर ध्यानचंद अपने समय के एक महान खिलाड़ी थे और उन्होंने भारत को हॉकी में कई स्वर्ण पदक दिलाए। इस दिन को खेल और शारीरिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। सरकार और विभिन्न संस्थानों द्वारा इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय में भी कक्षा प्रथम से दशम तक के भैया/बहनों का विभिन्न प्रकार के खेल कराए गए और उन्हें खेल के महत्व के बारे में बताया गया। आजकल मोबाइल और कंप्यूटर के चलते बच्चों में खेल के प्रति रूझान कम हो गया है। वे बाहर मैदानों में दोस्तों के साथ खेलने के बजाय इंडोर गेम्स में ज्यादा रूचि लेने लगें हैं जिससे उनकी शारीरिक विकास और क्षमता दिन प्रतिदिन कम हो रही है और उनमें आपसी सहिष्णुता का अभाव हो गया है। इंडोर गेम्स बच्चों को मानसिक रूप से विकृत कर रहा है। बच्चों में खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देश में 2012 ई. से ‘मेजर ध्यानचंद’ की स्मृति में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद को ‘खेल का जादुगर’ भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button