FeaturedJamshedpurJharkhand

प्रखंड विकास पदाधिकारी,मुसाबनी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम संवाद अभियान जागरूकता हेतु बैठक का आयोजन।

जमशेदपुर; मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी,मुसाबनी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम संवाद अभियान जागरूकता हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी, जेएसएलपीएस, स्वच्छता पेयजल के पदाधिकारी उपस्थित हुए जबकि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी के उपस्थित नहीं होने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नाराजी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि असैनिक शल्य चिकित्सक- सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पत्रांक-3027/दिनांक 25.08.2021 के आलोक में कोविड-19 तीसरा लहर के लिए जागरूकता हेतु ग्राम संवाद अभियान के अन्तर्गत मुसाबनी प्रखंड में पंचायतवार प्रषिक्षण दिया जाना है जिसके लिए दिनांक 4.09.2021 को सीएचसी मुसाबनी केन्द्र में उ0ईचड़ा/द0 ईचड़ा/माटीगोड़ा/मुर्गाघुटू, दिनांक 06.09.2021 को तेरेगा/सुरदा/फाॅरेस्ट ब्लाॅक/ बेनाषोल दिनांक 07.09.2021 को पं0 बदिया पंचायत भवन केन्द्र में उ0 बदिया/प0बदिया/द0 बदिया और इसी दिन पूर्वी मुसाबनी पंचायत भवन केन्द्र में पूर्वी मुसाबनी/प0 मुसाबनी/ मेढ़िया और दिनांक 08.09.2021 को कुईलीसुता पंचायत भवन केन्द्र में कुईलीसुता/पारूलिया/धोबनी एवं पूर्वी बदिया पंचायत भवन में पूर्वी बदिया/ गोहला में रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण चिकित्सा प्रभारी द्वारा बाल विकास परियोेजना पदाधिकारी/प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मुसाबनी /कनीय अभियंता, स्वच्छता पेय जल/प्रखण्ड समन्वयक, जेएसएलपीएस के प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों को दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button