FeaturedJamshedpurJharkhandNational

प्रकाश नगर गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह का निधन

जमशेदपुर। शुक्रवार को कोलकाता अस्पताल में प्रकाश नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलबीर सिंह का निधन इलाज के दौरान हो गया। वे अपने पीछे पत्नी राजेश कौर पुत्र जगदीप सिंह ऋषि एवं दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीया अकाली दल जमशेदपुर एवं सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा सेंट्रल नवजवान सभा एवं विभिन्न संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
सरदार शैलेंद्र सिंह एवं उनके पुत्र जगदीप सिंह ऋषि ने बताया की 2 सितंबर 2023 को दिन के 11:00 बजे प्रकाश नगर स्थित आवास से उन की शव यात्रा स्वर्ण रेखा घाट मांगों के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button