Uncategorized

विकास सामंत बने भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा का बारीडीह मंडल अध्यक्ष

जमशेदपुर। बारीडीह बागुननगर ‘डी’ ब्लाॅक मुंडा समाज के सामुदायिक विकास भवन में बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण की अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित किया। जिसमें विघायक सरयू राय के उपस्थिति में श्री विकास सामंत को भाजमो अनुसूचित जनजाती मोर्चा बारीडीह मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया ने माला पहनाकर विकास सामंत का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्वती नाग कीे अगुवाई एवं विधायक सरयू राय की उपस्थिति में भारी संख्या में महिलाओं ने भाजमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बिजली पानी की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि जनसुविधा के कार्य उपलब्ध कराने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों को हर हाल में सभी जनसुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। इस अवसर पर विघायक सरयू राय के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा,, जिला मंत्री राजेश कुमार, जिला महिला उपाध्यक्ष पुतुल सिंह, बारीडीह मंडल के उपाध्यक्ष, रुपेष राय, श्यामु लोहर, युवा सुजीत, महिला पदाधिकारी मिठ्ठु सरकार, गीता कुन्डु और रिन्कु देवी आदि उपस्थित थे। स्थानीय मुंडा समाज के श्री मन्नु साडिल, श्री जयनारायण मुड़ा, श्री तापस दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहंम भुमिका निभाए।

Related Articles

Back to top button