FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने भूत विजय संकल्प अभियान के तहत भी लोगों में जानकारी

जमशेदपुर। बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत आज भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मंडल के प्रवासी श्री राजकुमार सिंह जी की उपस्थिति में कदमा फार्म एरिया स्थित स्टाफ बस्ती में संपर्क अभियान के तहत बस्ती में भ्रमण कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश में गरीब परिवारों के लिए धरातल पर उतारे गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बस्ती वासियों के साथ संवाद किया गया। संवाद के क्रम में बस्ती वासियों ने बताया कि केंद्र की योजनाओं का लाभ उन्हें पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा है। बस्ती वासियों को आश्वस्त किया गया कि उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रयास किया जाएगा इस क्रम में मंडल प्रवासी राजकुमार सिंह द्वारा बस्ती का दौरा भी किया गया। इस अवसर शंकर रेड्डी, रमेश बास्के, , डी एन सिंह, राजाराम , कार्तिक गोप, विक्की यादव विनोद रजक सुनील कुमार संतोष मुखी सागरमुखी, संजय मुखी,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं बस्ती के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button