FeaturedJamshedpurJharkhand

पेयजल की मांग को लेकर भाजपा ने किया आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन


आदित्यपुर । नगर निगम क्षेत्र मे रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता और तमाम नागरिकों ने हजारों हजार की संख्या मे बर्तन-बासन और ढोल-नगारों के साथ जनाक्रोश रैली निकाल कर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।
आदित्यपुर फूटबाल मैदान मे इनका महजुटान हुआ उसके बाद रैली के रूप मे पैदल मार्च कर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारा लगाते हुये ‘जनसैलाब’ नगर निगम के कार्यालय पहुँच कर कार्यालय का घेराव कर,धरना प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रांची से आए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वर्तमान जिला संगठन प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने कहा, इस आक्रोश प्रदर्शन मे मौजूद जनसैलाब दर्शाता है की यहाँ के बिधायक सह प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने निक्कमे साबित हुये है,जो ब्यक्ति मुख्यमंत्री रहते हुये अपने गृह क्षेत्र मे पानी,बिजली,साफ सफाई,कानून ब्यवस्था जैसी मूलभूत आवश्यकताओ को पूरा नहीं कर सकता वह झारखंड प्रदेश का क्या भला करेगा।
उसके बाद अपने सम्बोधन मे जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा निगम बार बार होल्डिंग टैक्स बढ़ा रहा है लेकिन सुविधा घटती जा रही है,आज निगम मे जो भी कुछ कार्य होते हुये दिख रहा है वह केंद्र के पैसे से हो रहा है, चंपाई सोरेन सरकार निगम मे काम न हो और अपने अधिकारियों के सहारे लूट खसोट करती रहे, इस कारण से नगर निगम का चुनाव ही नहीं करवा रही है।
अपने सम्बोधन मे भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा भले ही मै चुनाव हार गया लेकिन जनहित के मुद्दे पर संघर्ष हमेशा जारी रहा, चंपाई सोरेन का झुकाव एक मजहब बिशेष के साथ हमेशा रहा है, आज सुबह भी मजहब बिशेष के बस्ती मे पानी आया लेकिन कालोनी मे पानी का सप्लाई नहीं हुआ,जबकि भाजपा सबका साथ सबका बिकाश की बात करती है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुये भाजपा नेता सह पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह ने कहा हमारे समय मे गर्मियों मे निगम के छः टैंकर चलते थे आज सिर्फ एक टैंकर चल रहा है बाकी खड़ा है,आज जनता की आवाज सुनने वाला निगम मे कोई नहीं है, उन्होंने कहा अगर निगम के कार्यशैली मे सुधार नहीं होता है तो भाजपा कार्यकर्ता निगम मे तालाबंदी करने का काम करेंगे,
अपने सम्बोधन मे भाजपा नेता रमेश हाँसदा ने सवाल खड़ा करते हुये कहा मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले जिंदल के अधिकारियों से क्या बात किया था ? अगर पानी पर बात किया तो परिणाम क्यू नहीं निकला ? चंपाई सोरेन द्वारा जनता के बीच केवल भेद भाव किया जाता है जो ठीक नहीं ।
सभा का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने किया, आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे राकेश सिंह,मधू गोराई,मनोज तिवारी,राकेश मिश्रा,मनोज चौधरी,बीरेंद्र सिंह,अमितेश अमर,संजय सरदार,कृष्णा प्रधान,संजीव रंजन,बरजोराम हंसदा,ललन शुक्ल,अजय सिंह,रंजन सिंह,भोगेंद्र झा,देवेश महापात्रा,उषा दीदी,रिंकू राय,प्रभासिनी कालुंडिया,अभिजीत महतो,नीलपद्धम बिश्वास,नथुनी सिंह,जुली महतो,राजरानी महतो, कृष्ण मुरारी झा, कुमुद रंजन,अशोक सिंह,बिजय सोनार,दुर्गा दास,लक्ष्मण राय, सहित सैकड़ों कार्यकर्तावों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button