FeaturedJamshedpurJharkhand

डॉ. कुलकर्णी ने आत्म हत्या रोकने लिए फोन कर मांगी सहायता

जमशेदपुर। शनिवार की सुबह 6.45 बजे डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, राज्यपाल के प्रधान सचिव ने आत्महत्या निवारण केंद्र संस्था जीवन के डा. एम राम को फोन कर यह सूचित किए कि उन्हे जमशेदपुर से काल आया कि एक व्यक्ति आत्म हत्या करने जा रहा। उन्होने इस विषय मे तुरन्त सहायता प्रदान कर उसे रोकने की बात कही। जीवन के संस्थापक डायरेक्टर डा.राम और डा. जैन कार्यवाही भी शुरू कर दिए। इतने मे डॉ. कुलकर्णी ने फिर फोन कर बताया कि जमशेदपुर पुलिस की सहायता से उस व्यक्ति को बचा लिया गया हैं। मालूम हो कि डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी जीवन के प्रथम पेट्रोन थे एवम जीवन के संचालन मे उनका अत्यधिक योगदान रहा। आज भी जीवन को उनका मार्ग दर्शन प्राप्त है। डा.राम इस बात से अत्यधिक प्रसन्न है कि जमशेदपुर की जनता आज भी उनको जीवन से जुडी समझ सबसे पहले सूचना उनको ही दी गयी। डॉ. कुलकर्णी की यह छोटी सी कार्यवाही जीवन संस्था के मनोबल मे 100 गुना वृद्धि कर चुकी और जीवन संस्था ने संकल्प लिया हैं कि आगे और अधिक उत्साह के साथ अपनी सेवा प्रदान करेगी। मानसिक रूप से कोई भी परेशानी हो कृपया जीवन के हेल्पलाइन नंबर. पर 9297777499/9297777500 संपर्क करें। व्यक्तिगत रूप से भी 25, क्यू रोड़ बिष्टुपुर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रोजाना मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button