FeaturedJamshedpurJharkhandMumbai

पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने ने बढ़ाई भोजपुरी म्यूजिक लवर्स में गर्मी, हुआ आरा बलिया छपरा वायरल

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना “आरा बलिया छपरा” ने रिलीज के साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की गर्मी बढ़ा दी है। पवन सिंह का यह गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और पलक झपकते गाने ने ट्रेंडिंग स्पीड पकड़ ली है। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गया है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने की खास बात यह है कि इसे एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी लेकर आई है, जिसके साथ पवन सिंह का पिछला गाना “लाल घाघरा” खूब लोकप्रिय हुआ था। उसे गाने की अपार सफलता के बाद पवन सिंह और सारेगामा हम भोजपुरी का यह नवीनतम गाना एक बार फिर से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद की जा रही है।

वहीं, बात अगर गाना “आरा बलिया छपरा” के म्यूजिक वीडियो की करें तो इसमें पवन सिंह के साथ बबली गर्ल ऋतु सिंह नजर आ रही हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बवाल लग रही है और स्वैग भी खूब निखर कर सामने आ रहा है। इस गाने के जरिए सारेगामा हम भोजपुरी में एक बार फिर से बता दिया है कि वह क्यों भोजपुरी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय म्यूजिक चैनल है। आपको बता दें कि सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने को अलग कॉन्सेप्ट से बनाया है। इस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से बताया गया कि गाना “आरा बलिया छपरा” में भोजपुरी संस्कृति की महक है, जहाँ एक ओर स्त्री द्वारा महसूस की गई धोखे और दिल दुखाई की पीड़ा को व्यक्त किया गया है। यह खूबसूरत गाना पावर स्टार पवन सिंह द्वारा गाया गया हिस्सा, “आरा, बलिया, और छपरा” के लोगों की गर्मी और करीबी का जश्न मनाता है। इस गाने के हक स्टेप्स भी कर रहे हैं जिस पर कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पवन सिंह की समृद्ध और करिश्माई आवाज में समाहित होने के लिए तैयार हों। गाना “आरा बलिया छपरा” में संगीत का संयोजन शुभम राज SBR ने किया है, जबकि गीत को लिखा है विनय बिहारी ने। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। गाने में अनुपम यादव और पवन सिंह के साथ एडिशनल वॉइस आरोही भारद्वाज का है।

Related Articles

Back to top button