FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व विधायक तथा झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने सौ से ज्यादा सबर औरतों के बीच किया कंबल वितरण

शीत लहर के ठंढ से ठिठुरते ग्रामीणों को मिली राहत

जमशेदपुर। सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है। इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है। इस जरूरत को देखते हुए पूर्व विधायक तथा झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की ओर से इस बार शीत लहर को देखते हुए लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। जिसमें घाटशिला प्रखण्ड के उपर पावडा गांव से आए सौ से ज्यादा बुजुर्ग सबर औरतों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी। ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।

कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू,पूर्व मुखिया पोल्टु सरदार,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हीरा सिंह, वार्ड सदस्य विजेश सोरेन, रानी मुर्मू, अजय सिंह, महेंद्र बेसरा, संदीप बेसरा, बैद्यनाथ सोरेन, चाबी सबर, गुरुबारी सबर, दुर्गी सबर, सुरा सबर, माधा सबर, बिरोती सबर, अनिल सबर, पोल्टू, विक्रम साव, अजय राज और भी अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button