FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक स्मार्ट! स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग

जमशेदपुर। बहरागोड़ा प्रखंड के बड़ागड़िया पंचायत भवन में रूक्मिणी राणा तथा सुखलाल माण्डी जो कई सालों से पूर्ण रूप से देख पाने में असमर्थ हैं उनके परिवार ने समाजसेवी चंदन पात्र तथा शुसांत पात्र से संपर्क कर पीड़ित की समस्या बताई। इसके बाद समाजसेवियों ने पूर्व विधायक तथा झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद कुणाल षाड़ंगी वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक का इंतजाम करवाकर दोनो को स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा और वे छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो सकेंगे। दोनो ने कुणाल षाड़ंगी और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे कभी भी भूला नहीं जा सकता है।

इस मौके पर चंदन पात्र, अनंत बागूली, फणिभूसन बागुली, अशोक मुंडा, आशुतोष मुर्मू, रामदास मुर्मू, रबीन दास, राधानाथ खामराई नाम्या स्माइल फाउन्डेशन से पूर्णेदु पात्र, सतप्रीत सिंह,निर्मल कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button