FeaturedJamshedpurJharkhand

भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक आयोजित

113 लोकसभा छेत्रों से गुजरेगी यात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्येक लोकसभा छेत्र के प्रभारीयों की प्रदेश अध्यक्ष से सूची मांगी

जमशेदपुर।अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की आनलाइन बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 14 जनवरी से 7000 किमी की मणिपुर से राहुल गाँधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर केकेसी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी एवं प्रदेश अध्यक्षों से 113 लोकसभा जहाँ से यात्रा गुजरेगी वहाँ के प्रभारीयों के नाम कल तक कार्यालय को सौपने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बैठक में कहा की यात्रा झारखंड में धनबाद, रांची एवं जमशेदपुर से गुजरेगी जहाँ दो हजार से अधिक केकेसी कार्यकर्ता Batch गाँधी के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगे एवं केकेसी द्वारा जो हजारों की संख्या में यात्री देश के विभिन्न हिस्सो से शामिल होंगे उनके लिए इन जिलों में जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। कल इसी संदर्भ में सुबह 11 बजे रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगम गार्डन में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व मे आयोजित की गई है, जिसमें अग्रणी संगठन / विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्षों को शामिल होने हेतु कहा गया है, जहाँ झारखंड में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button