FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लड्डू वितरण किया और खुशियां मनाई

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के द्वारा साकची गोल चक्कर में पटाखे फोड़े गए तथा लड्डू वितरण कर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि हेमंत सोरेन को भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर ED के द्वारा झूठे केस में फंसा कर 30 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज 6 माह के बाद झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन जी को जमानत दे दी गई। यह सच्चाई की जीत है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शेख बदरुद्दीन प्रमोद लाल जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, फैयाज खान, राज लकड़ा, प्रीतम हेंब्रम, अरुण सिंह राजा, बलजीत सिंह, नंदू पाजी, फत्ते चन्द टुडु, राजू श्रीवास्तव, खीरू पाल, परल्हद लोहार, पिंटू लाल, उमानाथ झा, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह गिल, तनवीर अंसारी, रानू मंडल, जमील अख्तर, मनोज गुप्ता, सविता सिंह, दुर्गा बोयपाई, बाली मारडी, राजकुमार, विनोद डे, अजय रजक तथा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button