FeaturedJamshedpurJharkhand

अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे शैलेश पांडेय

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय गुरूवार शाम रांची से दिल्ली पहुंचे, दिल्ली पहुंचने के उपरांत उन्होंने केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से उनके आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा एवं अभिषेक बोरकर संग मुलाकात की. अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एआईसीसी मुखयालय में आयोजित की गई है, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, संजय गाबा सहित कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता बैठक को संबोधित करेंगे, बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होगें, इसी बैठक में शामिल होने शैलेश पांडेय दिल्ली गए हैं. झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के चार नए जिलाध्यक्षों का भी मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के अनुमोदन पर डॉ उदित राज ने की है, इसमें रांची निरज भोक्ता, बोकारो प्रमोद सिंह, कामता पासवान धनबाद एवं नंद किशोर बेदिया को रामगढ़ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने डॉ उदित राज, संजय गाबा, अविनाश पांडे, राजेश ठाकुर, शैलेश पांडेय समेत अन्य नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई उच्चाईयो पर ले जाने की बात कही.

Related Articles

Back to top button