Uncategorized

पूर्व महाधिवक्ता अनिल सिन्हा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता और सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और इसे अधिवक्ता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।

श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सिन्हा राज्य के दो दो बार महाधिवक्ता थे और वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए सदैव कार्य करते रहे। स्वर्गीय सिन्हा एक अनुभवी और दक्ष अधिवक्ता थे जिनके निधन से अधिवक्ता जगत का एक सबल स्तम्भ हमसे अलग हो गया।

श्री शुक्ल ने रांची अशोक नगर, के अशोक विहार में उनके निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री शुक्ल ने प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनो के प्रति संवेदना जताई है।

Related Articles

Back to top button