FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व मंत्री जोबा माझी को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर महिला को सम्मान दे चंपई सरकार : गणेश प्रसाद

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के नये मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन से झारखंड के जनता को काफी सारी उम्मीदें बंधी हुई हैँ। आम जनता को विश्वास है चंपई सोरेन अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में श्री हेमंत सोरेन द्वारा किए कार्यों को और भी आगे बढ़ाएंगे। यह बातें झारखंड-राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस मंत्रिमंडल में भी वर्षों से सक्रिय रही साफ छवि की पूर्व मंत्री जोबा माझी को शामिल कर महिलाओं को सम्मान देगी।

उन्होंने कहा कि जोबा माझी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 के झारखंड विधान सभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य के रूप में मनोहरपुर से झारखंड विधान सभा के लिए चुनी गईं । उन्होंने यूनाइटेड गोवांस डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य के रूप में मार्च 2003 से मार्च 2005 तक प्रथम अर्जुन मुंडा कैबिनेट में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ ली और साथ ही वह नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक बाबूलाल मरांडी कैबिनेट में मंत्री रहीं। वह सिंहभूम के जंगल आंदोलन के नेता स्वर्गीय देवेन्द्र माझी की पत्नी थीं।
इस परिस्थिति में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना चंपई सोरेन सरकार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button