FeaturedJamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिले में भारत बंद का दिखा असर, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

रौशन कु पांडे
जमशेदपुर. झारखंड के कोल्हान में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का भारत बंद का खास असर दिख रहा है। बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के नेता सड़क पर उतर बंदी करवा रहे हैं, लेकिन जोर-जबर्दस्ती नहीं है।
पुलिस ने भी शांति पूर्ण तरीके से कराए जा रहे बंदी में सहयोग किया है। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थिति कमोवेश समान है। बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सूबे में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे । नेशनल हाईवे, मानगो, भालूबासा, एग्रिको आदि में सुबह से ही कांग्रेस – झामुमो कार्यकर्ता घूम -घूम कर दुकानों को बंद कराने निकले। इस दौरान पुलिस -प्रशासन भी सड़क पर निकल कर जबरदस्ती दुकान बंद करवाने वालों को वहां से हटाया।
नेशनल हाईवे में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। चाईबासा शहर में भी बंद कराने के लिए कांग्रेस- झामुमो कार्यकर्ता बाइक से झंडा बैनर लेकर निकले । वहीं खुली दुकानों को बंद कराया। इसमें जेएमएम से घाटशिला विधायक रामदास सोरेन,प्रमोद लाल,केंद्रीय सदयस योगेंद्र कु निराला,महावीर मुर्मू,शेख बदरुदीन,बिनोद एवम सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button