FeaturedJamshedpur

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी केउपाध्यक्ष प्रिंस सिंह के नेतृत्व में

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी उमंग सिंगार के झारखंड आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह अपने पूरे दलबल के साथ रांची हवाई अड्डा पहुंचे जहां उन्होंने प्रभारी, सह प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंह ने आशा व्यक्त किया कि नए प्रभार अविनाश पांडे और उमंग सिंगार जी के कुशल नेतृत्व से झारखंड में कांग्रेस बहुत मजबूती से काम करेगी और अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचने का काम करेगी। प्रिंस सिंह के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह, धीरज सिंह, नवीन मिश्रा, बिपिन बिहारी, कुलदीप सिंह, निक्कू सिंह, अवतार सिंह, जॉय सरकार, राजीव यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button