FeaturedFestivalGOVERMENTJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों ने मनाया वायुसेना दिवस, विश्व की चौथी ताकतवर वायुसेना होने पर हम सभी को गर्व है

जमशेदपुर- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई के सदस्यों ने भुइयांडीह प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय वायु सेना की 90 वीं जयंती मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जे डब्ल्यू ओ बृज किशोर सिंह, संचालन डॉक्टर कमल शुक्ला ने किया। भारत माता के चित्र पर तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज साथियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारतीय वायु सेना के गौरवमयी इतिहास को जाना। डॉक्टर कमल शुक्ला ने कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी वायु सैनिकों ने अपना संक्षिप्त परिचय के साथ साथ बीते दिनों का अनुभव साझा किया। साथ ही भारतीय थल सेना के वरिष्ठ सदस्य हवलदार चंद्रमा सिंह भारतीय नौसेना के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार सिंह एवं सभी उपस्थित वायु सैनिकों ने मिलकर संयुक्त रूप से वर्षगांठ का केक काटा। बृज किशोर सिंह ने भारतीय वायु सेना का शांति एवं युद्ध के समय किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के फाइटर लॉजिस्टिक जहाजों के बारे में भी जानकारी दी। जबकि नौशाद आलम ने अपने बीते अनुभव साझा कर सबको ठहाके लगाने पर विवश किया। सभी उपस्थित सैनिक साथियों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी मनाया गया। अपनी सैनिक एकता से समाज के हर क्षेत्र में यथासंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया। जिससे भारतीय सेना के कोर मूल्यों को जीवित रखा जा सके। सेना की यही एकता और अनुशासन दुश्मनों के दांत खट्टे करने पर मजबूर कर देती है। तीनों सेनाओं के मजबूती सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए प्रार्थना की गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव दिनेश सिंह एस पी मौर्या अजय सिंह शेख अनवर श्याम पद दास ज्योतिर्मय शॉ प्रमोद कुमार हिमांशु मंडल कुंदन सिंह तारकेश्वर नाथ नौशाद आलम राजीव रंजन देवेंद्र त्रिपाठी शिव शंकर चक्रवर्ती भोला सिंह बरमेश्वर पांडे राधेश्याम अर्जुन ठाकुर कोमल दुबे महेश चंद्र विवेक कुमार विजेंदर सिंह ब्रजकिशोर सिंह नवल किशोर मनोज ठाकुर राजीव रंजन जितेंद्र कुमार डी एस तिवारी आशुतोष राय सतनाम सिंह के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जे डब्ल्यू ओ ललन शाह ने किया।

Related Articles

Back to top button