FeaturedJamshedpur

बाल कुपोषण से लडने के लिए एमवे की पहल

जमशेदपुर। भारत में एमवे अपने विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पोषण कार्यक्रम पॉवर ऑफ 5 के माध्यम से बाल कुपोषण से लड़ रहा है, जिससे छह साल से कम उम्र के बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है। कंपनी ने अब एक अभिनव माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले एनीमिया जैसे रोगों का सामना करने में मदद करने के लिए दैनिक आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान करता है। इस संबंध में एमवे इंडिया के सीईओ अंशु बुधराजा ने कहा कि पोषण कार्यक्रम पॉवर ऑफ 5 से अब तक भारत में 36000 बच्चों सहित 1,30000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस साल एमवे इंडिया की योजना लगभग 10,000 बच्चों को 6 महीने से 1 साल की न्यूनतम अवधि के लिए न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स वितरित करने की है। डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यूट्रीलाइट लिटिल बिट्स को विकसित किया। यह माइक्रोन्यूट्रिएंट सप्लीमेंट 16 आवश्यक विटामिन और खनिजों से परिपूर्ण है, जिसे आरडीए 2010 के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुकूलित किया गया है, ताकि भारतीय बाजार में 3 से 6 वर्ष की आयु के कुपोषित बच्चों को लाभ पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button