FeaturedUttar pradesh

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीयो/ कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी, उपस्थित अधिकारी /कर्मचारियों से समस्याओं के बारे में कि जानकारी ,लगन व मेहनत से कार्य करने के दिए निर्देश ।


नेहा तिवारी
प्रयागराज;पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्राभारिओ / कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की जिससे सर्वप्रथम कर्मचारियों की उपस्थित लेकर सम्बन्धित शाखाओ के रजिस्टरो को चेक किया। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में स्वयं व्दारा व पुलिस महानिरिक्षक देवीपाटन रेंज व्दारा किए गए निरीक्षण के दौरान की गई तैयारीया व साफ सफाई के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। साथ ही पाई गयी कुछ कामियो को बताया। साथ ही आई जी आर एस शाखा में नियुक्त कर्मचारियों के व्दारा पिछले माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की एवं निराकरण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त कर्मचारियों को अनुशासित रहते हुए मेहनत व लगन से कार्य करने तथा मानसिक व शारीरिक रुप से स्वास्थ्य रहने के लिए नियमित रुप से योग्याभ्यास /.व्यायाम करने के लिए भी बताया।

Related Articles

Back to top button