FeaturedJamshedpur

पुरी(ओड़िशा) में आयोजित ‘सस्टेनेबल अर्बन प्लास्टिक मैनेजमेंट’ के तृतीय रीजनल वर्कशॉप में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी हुए शामिल, सिंगल प्लास्टिक यूज के बैन को लेकर हुआ विमर्श

ओड़िशा के पुरी में आयोजित ‘सस्टेनेबल अर्बन प्लास्टिक मैनेजमेंट’ विषय पर तीसरे रीजनल वर्कशॉप में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय शामिल हुए। कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि यह वर्कशॉप भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें सिंगल प्लास्टिक यूज के बैन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने वर्कशॉप को काफी महत्वपूर्ण बताया । उन्होने कहा कि सिंगल प्लास्टिक यूज से संबंधित विषयों पर वर्कशॉप में दी गई जानकारी एवं निर्देशों के अनुसार मानगो नगर निकाय क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। इस वर्कशॉप में निदेशक- SUDA, झारखंड के साथ रांची नगर निगम, चास नगर निगम, धनबाद नगर निगम आदित्यपुर नगर निगम, मेदिनीनगर नगर निगम, देवघर नगर निगम एवं मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त /कार्यपालक पदाधिकारी ने भाग लिया। साथ ही पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के नगर निकायों के कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button